UN Geneva UN Geneva
Share This Article

जिनेवा में भारत ने संयुक्त राष्ट्र को 5 युवा मोर उपहार में दिए हैं। इनमें 4 नीले मोर और एक दुर्लभ सफेद नर मोर शामिल है। इन मोरों को स्विट्जरलैंड स्थित संयुक्त राष्ट्र के ‘पैलेस ऑफ नेशंस’ परिसर में रखा गया है।

भारत ने इसे भारत-यूएन साझेदारी में एक खास और अनोखा कदम बताया है।

UN परिसर में फिर बढ़ेगी मोरों की संख्या

इन मोरों को जिनेवा में मोरों की घटती आबादी को फिर से बढ़ाने के उद्देश्य से भेजा गया है। एक समय परिसर में मोरों की संख्या काफी अधिक थी, लेकिन यह घटकर सिर्फ एक पक्षी तक रह गई थी।

1981 में इंदिरा गांधी ने भेजी थी जोड़ी

भारत और जिनेवा के बीच मोरों का यह संबंध नया नहीं है। 1981 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने जिनेवा को मोरों की एक जोड़ी भेजी थी। अब भारत ने पांच नए मोर भेजकर इस परंपरा को आगे बढ़ाया है।

भारत-यूएन संबंधों का अनोखा प्रतीक

भारत के यूएन मिशन के मुताबिक, ये मोर भारत और संयुक्त राष्ट्र की साझेदारी तथा प्रकृति संरक्षण के साझा संदेश का प्रतीक भी हैं।


Share This Article