रायपुर 17 जनवरी 2026/ ETrendingIndia / Indian Land Ports Authority invites applications for filling up 64 different posts on deputation basis/ भारतीय भूमि पत्तन भर्ती , भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण
(गृह मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन एक सांविधिक निकाय) द्वारा विभिन्न पदों पर प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं.
इसके तहत केंद्र/राज्य सरकार संघ शासित प्रशासन/सांविधिक निकाय/स्वायत्त निकाय के सेवारत कर्मचारियों से भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण मुख्यालय, नई दिल्ली और अटारी और डेरा बाबा नानक (पंजाब), पेट्रापोल (पश्चिम बंगाल), रक्सौल और जोगबनी (बिहार), मोरेह (मणिपुर), डॉकी (मेघालय), रूपेडिहा (यूपी), अगरतला, सबरूम और श्रीमंतपुर (त्रिपुरा), सुतारकंडी, मनकाचार, दराँगा और गोलकगंज (असम) एकीकृत जांच चौकियों में नीचे उल्लिखित वेतन मैट्रिक्स स्तर (7वें वेतन आयोग) के स्तर 6, 11 और 13 में विभिन्न पदों को प्रतिनियुक्ति पर (विदेश सेवा) भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं-
उचित माध्यम से आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तारीख 26-12-2025 से बढ़ाकर 27-01-2026 किया गया है. पदों की पूरी जानकारी, पात्रता मानदंड, आवेदन प्रारूप और अन्य विवरण वेबसाइट http://mha.nic.in/vacancies, https://dopt.gov.in/whats-new और http://lpai.gov.in पर उपलब्ध हैं.
