Share This Article रायपुर / ETrendingIndia / Bharatmala scam investigation, commissioner will review today / भारतमाला घोटाले की जांच , भारतमाला परियोजना के तहत रायपुर–विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर निर्माण में सामने आए मुआवजा घोटाले की जांच की रायपुर संभागायुक्त श्री महादेव कावरे आज समीक्षा करेंगे। उल्लेखनीय है कि इसकी जांच एक सप्ताह में पूरी होनी थी, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी निष्कर्ष नहीं निकला है।भू-अर्जन से जुड़ी दावों और आपत्तियों की जांच के लिए गठित टीमें अब तक अपनी रिपोर्ट नहीं सौंप पाई हैं। दुर्ग और राजनांदगांव जिलों में मुआवजा वितरण से जुड़ी 250 से अधिक शिकायतें लंबित हैं। प्रभावित किसानों ने शिकायत की है कि उन्हें वास्तविक मुआवजा नहीं मिला। प्रशासनिक स्तर पर चार टीम का गठन कर रिपोर्ट मांगी गई थी, लेकिन अब तक सभी दावों और आपत्तियों की जांच पूरी नहीं हुई है। Share This Article Post navigation एनसीईआरटी का 11वीं-12वीं के छात्रों के लिए फ्री ऑनलाइन कोर्स मुंबई में कबूतरों को दाना डालने पर FIR , स्वास्थ्य जोखिम बना कारण