Share This Article रायपुर, 17 नवंबर 2026 / ETrendingIndia / भिलाई के एटीएल-बीएसपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-10 के विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय तकनीकी प्रतियोगिता ‘मेक इन सिलिकॉन-2026’ में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पुरस्कार अपने नाम किए। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित नवाचार में विद्यार्थियों की इस उपलब्धि ने भिलाई का गौरव बढ़ाया है। 106 टीमों को पछाड़कर हासिल किया दूसरा स्थान भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT), नया रायपुर में 13 से 15 नवंबर तक आयोजित प्रतियोगिता की ‘स्मार्ट इनोवेशन इन एआई एम्बेडेड प्लेटफॉर्म’ श्रेणी में पी. मयंक, शुभम प्रजापति और श्रेयस की टीम ने 106 टीमों के बीच दूसरा स्थान हासिल किया। टीम को 5,500 रुपये और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। दूसरी टीम ने भी जीता तीसरा पुरस्कार ‘एआई इन सर्किट सिस्टम’ श्रेणी में अभिजय चौधरी, अलौकिक और अमीन खान की टीम ने 70 प्रतिभागी टीमों के बीच तीसरा स्थान प्राप्त किया। उन्हें 3,000 रुपये और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। अटल टिंकरिंग लैब से निखर रही प्रतिभा प्रतियोगिता में देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों ने हिस्सा लिया। मूल्यांकन आईआईटी रुड़की के प्रोफेसरों ने किया। विद्यार्थियों की सफलता में विद्यालय की अटल टिंकरिंग लैब की अहम भूमिका रही है, जहां उन्हें नए प्रयोगों और तकनीकी नवाचार का अवसर मिलता है। Share This Article Post navigation प्रदेश की पहली शटल तकनीक आधारित ऑटोमेटेड मल्टीलेवल कार पार्किंग का लोकार्पण…बिलासपुर के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में पार्किंग की समस्या होगी दूर धान मिंजाई के दौरान दर्दनाक हादसा, मशीन में फंसा किसान का हाथ, डॉक्टरों को काटना पड़ा पंजा