the Police Bandthe Police Band
Share This Article

रायपुर, 27 अक्टूबर 2026 / ETrendingIndia / मध्यप्रदेश सातवीं वाहिनी पुलिस बैंड द्वारा 28 अक्टूबर से 30 अक्‍टूबर तक शाम 4:00 बजे से 5:30 बजे तक भोपाल के बोट क्‍लब, शौर्य स्‍मारक भोपाल एवं पुलिस पेट्रोल पंप जहांगीराबाद में मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी।

कमांडेंट सातवीं वाहिनीं श्री हितेश चौधरी ने बताया कि पुलिस बैंड द्वारा देश भक्ति सहित अन्य गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी।

यह कार्यक्रम सभी नागरिकों के लिए नि:शुल्‍क आयोजित किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि 21 अक्‍टूबर पुलिस स्‍मृति दिवस एवं झंडा दिवस से 31 अक्‍टूबर राष्‍ट्रीय एकता दिवस के अवसर तक दस दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

जिसमें 28, 29 एवं 30 अक्‍टूबर को सातवीं वाहिनी पुलिस बैंड द्वारा देशभक्ति एवं अन्‍य गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी।


Share This Article