Samrat Chaudhary
Samrat Chaudhary
Share This Article

रायपुर 13 अप्रैल 2026/ ETrendingIndia / Samrat Chaudhary announces new Bihar CM today / बिहार नए मुख्यमंत्री ऐलान , बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव होने जा रहा है, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंगलवार को पटना में विधायक दल की अहम बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर सकती है।

यह फैसला ऐसे समय में लिया जा रहा है जब नीतीश कुमार करीब 20 साल बाद पद छोडऩे की तैयारी में हैं। इस बैठक के बाद राज्य की सत्ता का समीकरण बदल सकता है और नई सरकार का रास्ता साफ होगा।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को विधायक दल के नेता के चुनाव की निगरानी के लिए पर्यवेक्षक बनाया गया है।

वे 14 अप्रैल को पटना पहुंचेंगे और पूरी प्रक्रिया पर नजर रखेंगे। उनके नेतृत्व में बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। इससे पहले एनडीए के नेताओं के बीच कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं, जिसमें उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास पर भी अहम चर्चाएं हुईं हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, नीतीश मंगलवार, 14 अप्रैल को सुबह 11 बजे अपनी आखिरी कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद वह राज्यपाल को इस्तीफा सौंप सकते हैं। इस्तीफे से पहले वह जनता दल (यूनाइटेड) और एनडीए विधायक दल के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।

यह बिहार की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत माना जा रहा है। बता दें, नितीश राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ले चुके हैं।
भाजपा ने अभी तक मुख्यमंत्री पद के लिए किसी नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

हालांकि, सम्राट चौधरी को इस पद का मजबूत दावेदार माना जा रहा है। इसके अलावा नित्यानंद राय और रेणु देवी के नाम भी चर्चा में हैं।

15 अप्रैल को नए मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण की संभावना है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हो सकते हैं।