Share This Article रायपुर 13 अप्रैल,2026 / ETrendingIndia / Valsad-Kharagpur-Valsad: Summer Special train, Chhattisgarh passengers to benefit / समर स्पेशल ट्रेन वलसाड खड़गपुर , यात्रियों की सुविधा के लिए वलसाड और खड़गपुर के बीच समर स्पेशल ट्रेनें 09043/ 09044 शुरू की हैं, जो 15 अप्रैल 2026 से 24 अप्रैल 2026 तक 02 – 02 फेरों के लिए चलेंगी। गाड़ी संख्या 09043 वलसाड – खड़गपुर समर स्पेशल दिनांक 15.04.2026 और 22.04.2026 को प्रत्येक बुधवार को दोपहर 12:50 बजे वलसाड से प्रस्थान करेगी यह गाड़ी मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुए 1:20 बजे नागपुर 03:09, बजे गोंदिया, 05:03 बजे दुर्ग, 05: 43 बजे रायपुर, 7:55 बजे बिलासपुर 11:43 बजे झारसुगुड़ा होते हुए 21:00 बजे खड़ग़पुर पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 09044 खड़गपुर – वलसाड 17.04.2026 और 24.04.2026 को प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 05:00 बजे खड़ग़पुर से रवाना होकर टाटानगर, चक्रधरपुर, राउरकेला होते हुए 12:00 बजे झारसुगुड़ा, 15:25 बजे बिलासपुर, 17:25 बजे रायपुर, 18:25 बजे दुर्ग, 20:35 बजे गोंदिया, 00:35 बजे नागपुर, बडनेरा, भुसावल होते हुए 15:30 बजे वलसाड पहुंचेगी। इसमें जनरल स्लीपर और एसी सहित कुल 20 कोच होंगे। विस्तृत जानकारी के लिए यात्रीगण रेल वन ऐप एवं 139 का उपयोग करें। Share This Article Post navigation कैलाश मानसरोवर यात्रा : रायपुर में आयोजित किया गया मार्गदर्शन सत्र पुणे- सांतरागाछी- पुणे : समर स्पेशल – छत्तीसगढ़ होकर गुजरेगी