Share This Article रायपुर, 09 नवंबर 2026 / ETrendingIndia / बिलासपुर-छपरा-बिलासपुर के मध्य 02-02 फेरों के लिए पूजा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है । गाड़ी संख्या 08255 बिलासपुर-छपरा पूजा स्पेशल ट्रेन बिलासपुर से प्रत्येक शनिवार दिनाँक 14 एवं 21 नवम्बर 2026 को चलेगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08256 छपरा-बिलासपुर पूजा स्पेशल ट्रेन छपरा से प्रत्येक रविवार दिनाँक 15 एवं 22 नवम्बर 2026 को चलेगी | इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल एवं उमरिया स्टेशनों में दिया गया है | गाडी की समय सारिणी – 👉 गाड़ी संख्या 08255 बिलासपुर-छपरा पूजा स्पेशल ट्रेन बिलासपुर से प्रत्येक शनिवार दिनाँक 14 एवं 21 नवम्बर 2026 को 18.00 बजे रवाना होगी तथा पेंड्रारोड स्टेशन आगमन 19.32 बजे, प्रस्थान 19.34 बजे, अनूपपुर स्टेशन आगमन 20.32 बजे, प्रस्थान 20.37 बजे, शहडोल स्टेशन आगमन 21.19 बजे, प्रस्थान 21.24 बजे, उमरिया स्टेशन आगमन 22.17 बजे, प्रस्थान 22.19 बजे मार्ग के ठहराव वाले अन्य मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुये दूसरे दिन रविवार को 14.40 बजे छपरा स्टेशन पहुंचेगी | 👉 इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08256 छपरा-बिलासपुर पूजा स्पेशल ट्रेन छपरा से प्रत्येक रविवार दिनाँक 15 एवं 22 नवम्बर 2026 को 17.25 बजे रवाना होगी तथा मार्ग के अन्य मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुये दूसरे दिन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के ठहराव वाले उमरिया स्टेशन आगमन 09.09 बजे, प्रस्थान 09.11 बजे, शहडोल स्टेशन आगमन 10.03 बजे, प्रस्थान 10.08 बजे, अनूपपुर स्टेशन आगमन 11.05 बजे, प्रस्थान 11.10 बजे, पेंड्रारोड स्टेशन 12.03 बजे, प्रस्थान 12.05 बजे होते हुये 15.00 बजे बिलासपुर स्टेशन पहुंचेगी | यात्री पूर्व ट्रेन के संचालन दिवस एवं समय-सारिणी व ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे की अधिकृत वेबसाइट, NTES/रेलवन ऐप से प्राप्त कर तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें | Share This Article Post navigation Raipur Police : दिवाली पर ड्यूटी कर रहे पुलिस जवानों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, मिठाई और उपहार देकर बांटी खुशियां CG Paddy Purchase : धान खरीदी के नए नियम…अब घर बैठे 24 घंटे कटेगा टोकन, टोकन मिलने आज से प्रारंभ हो गए…जानें किसे मिलेंगे कितने टोकन