Birth Centenary 2026Birth Centenary 2026
Share This Article

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर 2026। Birth Centenary 2026 : परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी की जन्मशताब्दी वर्ष के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों के अवलोकन हेतु देव संस्कृति विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष एवं अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रतिनिधि आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या, इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम (इंदिरा गांधी एरीना), दिल्ली पहुँचे।

उन्होंने विभिन्न विभागों के कार्यकर्ता भाइयों के साथ आयोजन स्थल का भ्रमण कर व्यवस्थाओं एवं तैयारियों का जायजा लिया तथा आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

इस दौरान शांतिकुंज के व्यवस्थापक महोदय एवं विभिन्न विभागों के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं के समर्पण, सामूहिक सहभागिता एवं सुनियोजित प्रयासों के साथ जन्मशताब्दी समारोह को भव्य, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय स्वरूप प्रदान करने की तैयारियाँ की जा रही हैं।

दिल्ली में होगा आयोजन

परम पूज्य गुरुदेव एवं परम वंदनीया माताजी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने तथा राष्ट्र जागरण एवं युग निर्माण के संकल्प को साकार करने की दिशा में दिल्ली में संपन्न होने जा रहा यह आयोजन एक महत्त्वपूर्ण अवसर है।

समारोह कार्यालय का शुभारंभ

जन्मशताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की तैयारियों के क्रम में नई दिल्ली स्थित गांधी संग्रहालय (इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम के निकट) में समारोह कार्यालय का शुभारंभ डॉ. चिन्मय पंड्या ने दीप प्रज्वलन कर किया।

यह कार्यालय जन्मशताब्दी समारोह के सुव्यवस्थित संचालन, समन्वय एवं सफल आयोजन हेतु सामूहिक संकल्प, संगठनात्मक एकता और समर्पित सहभागिता का केंद्र बनेगा।

जन्मशताब्दी वर्ष – द्वितीय चरण – 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक

जन्मशताब्दी वर्ष के द्वितीय चरण में दिनांक 31 अक्टूबर तथा 1 एवं 2 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में संगठन के कार्यकर्ताओं के लिए एक विशेष कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम आमंत्रण आधारित

यह कार्यक्रम आमंत्रण आधारित है। शांतिकुंज द्वारा आमंत्रित किए गए सदस्यों को आमंत्रण पत्र उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आधार यही आमंत्रण पत्र होगा।

आमंत्रण पत्र उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जिला समन्वयक, उपजोन समन्वयक एवं जोन समन्वयक के सम्मिलित प्रयासों से की जा रही है। अतः कार्यक्रम में सहभागिता अथवा आमंत्रण पत्र से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अपने जिला/उपजोन समन्वयक से संपर्क करें।

आधिकारिक सूचनाओं के संबंध में कार्यक्रम से संबंधित सूचनाओं के प्रसारण के लिए केंद्रीय आधिकारिक माध्यम निर्धारित किए गए हैं। इन्हीं माध्यमों से प्राप्त सूचनाओं को आधिकारिक मानते हुए उनका अनुसरण करें।

आधिकारिक सूचनाएँ निम्न माध्यमों से प्राप्त की जा सकती हैं—

मिशन की मुख्य वेबसाइट

केंद्रीय WhatsApp समूह

मिशन के आधिकारिक सोशल मीडिया माध्यम

किसी भी सूचना की पुष्टि के लिए मिशन की मुख्य वेबसाइट www.awgp.org का ही प्रयोग करें।

कृपया अपुष्ट सूचनाओं एवं अनधिकृत संदेशों पर विश्वास न करें और उन्हें आगे प्रसारित करने से भी बचें।


Share This Article