Share This Article रायपुर, 20 अक्टूबर 2026। ETrendingIndia / हॉलीवुड की रियलिटी टीवी स्टार और ब्यूटी उद्यमी काइली जेनर ने 18 अक्टूबर को विक्टोरिया सीक्रेट फैशन शो में डेब्यू किया। इस दौरान उन्होंने करीब 50 मिलियन डॉलर (लगभग 420 करोड़ रुपये) की हीरों से जड़ी फैंटेसी ब्रा पहनकर सबका ध्यान खींचा। यह विक्टोरिया सीक्रेट के इतिहास की अब तक की सबसे महंगी फैंटेसी ब्रा बताई जा रही है। 4,410 प्राकृतिक हीरों से तैयार हुई ब्रा इस खास ब्रा में 4,410 प्राकृतिक हीरे जड़े हैं। इसके केंद्र में 75.54 कैरेट का चमकीला पीला हीरा लगा है। इसे तैयार करने में 15 कारीगरों ने 1,000 घंटे से अधिक समय लगाया। इसका वजन लगभग चार पाउंड यानी 1.8 किलोग्राम से थोड़ा कम है। खास अंदाज में रैंप पर उतरीं काइली काइली ने हल्की मिनीस्कर्ट, पारदर्शी हील्स और सफेद पंखों वाले विंग्स के साथ रैंप पर जलवा बिखेरा। उनके बॉयफ्रेंड और अभिनेता टिमोथी शैलमे भी दर्शकों के बीच उनका उत्साह बढ़ाते नजर आए। फैंटेसी ब्रा का पुराना इतिहास विक्टोरिया सीक्रेट की फैंटेसी ब्रा की शुरुआत 1996 में हुई थी, जब क्लाउडिया शिफर ने एक मिलियन डॉलर की ब्रा के साथ इस परंपरा की शुरुआत की। वर्ष 1999 में हाइडी क्लम ने 10 मिलियन डॉलर की मिलेनियम ब्रा और 2000 में गिसेल बुंडचेन ने 15 मिलियन डॉलर की रेड हॉट फैंटेसी ब्रा पहनी थी। इस बार की ब्रा को ज्वेलरी डिजाइनर जैकब अरबो और विक्टोरिया सीक्रेट के क्रिएटिव प्रमुख एडम सेलमैन ने मिलकर तैयार किया। वर्ष 2018 में एल्सा हॉस्क ने एक मिलियन डॉलर की फैंटेसी ब्रा पहनी थी। Share This Article Post navigation तुम मेरे हो का ट्रेलर हुआ जारी, इश्क-धोखे और तबाही की कहानी लाए गुरमीत चौधरी कुल्लू दशहरा : जहां नहीं होता रावण दहन…! भगवान रघुनाथ की रथयात्रा है मुख्य आकर्षण