Share This Article रायपुर, 21 अगस्त 2026/ Blood Donation Maha Abhiyan : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के समाजसेवा प्रभाग की ओर से 21 से 25 अगस्त 2026 तक देशभर में पांच दिवसीय रक्तदान महाअभियान चलाया जाएगा। पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 19वीं पुण्य स्मृति एवं 25 अगस्त को मनाए जाने वाले विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर पर आयोजित इस अभियान में भारत और नेपाल से एक लाख यूनिट से अधिक रक्त एकत्र करने का लक्ष्य रखा गया है। 6 हजार से अधिक सेवाकेंद्रों में लगेंगे रक्तदान शिविर अभियान के तहत देशभर में ब्रह्माकुमारी संस्था के 6 हजार से अधिक सेवाकेंद्रों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। संस्था के मुताबिक, अभियान का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए पर्याप्त रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग करना और स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करना है। ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने बताया कि रायपुर शहर में भी ब्रह्माकुमारीज के विभिन्न सेवाकेंद्रों पर अलग-अलग दिनों में रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों का आयोजन रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से किया जाएगा। रायपुर में 23 अगस्त को मुख्य रक्तदान शिविर रायपुर में अभियान का मुख्य आयोजन शांति सरोवर, ग्राम सड्ढू में रविवार 23 अगस्त को होगा। शिविर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। रक्तदान के इच्छुक लोग अपने निकटतम ब्रह्माकुमारी सेवाकेंद्र से संपर्क कर अभियान में शामिल हो सकते हैं। दुर्घटना से लेकर गंभीर बीमारियों तक रक्त की जरूरत ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने कहा कि दुर्घटनाओं, प्रसूति, थैलेसीमिया, कैंसर, बड़ी सर्जरी और अन्य गंभीर बीमारियों के उपचार में रक्त की लगातार जरूरत होती है। समय पर रक्त उपलब्ध नहीं होने से कई मरीजों को मुश्किल परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान सामाजिक जिम्मेदारी के साथ मानव जीवन बचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। अभियान का उद्देश्य जाति, धर्म, भाषा, क्षेत्र और विचारधारा से ऊपर उठकर लोगों को मानव सेवा के लिए प्रेरित करना है। नितिन नवीन ने किया राष्ट्रीय शुभारंभ संस्था के अनुसार, रक्तदान महाअभियान का राष्ट्रीय शुभारंभ भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिल्ली स्थित ओम शांति रिट्रीट सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में किया। बता दें कि समाजसेवा प्रभाग की ओर से वर्ष 2025 में भारत और नेपाल में रक्तदान अभियान चलाया गया था, जिसमें रिकॉर्ड 88,378 यूनिट रक्त एकत्र किया गया था। इस बार संस्था ने एक लाख यूनिट से अधिक रक्त संग्रह का लक्ष्य निर्धारित किया है। Share This Article Post navigation CG IFS Transfer : छत्तीसगढ़ में 9 IFS अफसरों का तबादला…! देखें पूरी लिस्ट Raipur Blood Donation Camp : अग्रवाल सम्मेलन ने लगाए 200 पौधे…! दो रक्तदान शिविरों में 107 यूनिट रक्तदान