Share This Article रायपुर, 21 अगस्त 2026/ Raipur Blood Donation Camp : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन रायपुर जिला इकाई की ओर से 17 और 19 अगस्त को रक्तदान एवं वृक्षारोपण के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन आयोजनों में समाजसेवियों, पदाधिकारियों और सदस्यों ने उत्साह के साथ भाग लिया। दो रक्तदान शिविरों में कुल 107 यूनिट रक्तदान किया गया, जबकि हीरापुर में करीब 200 पौधे लगाए गए। तिल्दा में रक्तदान शिविर, 63 यूनिट रक्तदान 17 अगस्त को महेंद्रा स्पंज एवं पावर लिमिटेड, तिल्दा के संयुक्त तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 63 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मानव सेवा के इस अभियान में योगदान दिया। इस अवसर पर महेंद्रा स्पंज के संचालक मनोज, महेंद्र एवं दीपेश अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। लोहा बाजार में 44 यूनिट रक्तदान 19 अगस्त को रायपुर आयरन एंड स्टील ट्रेड एसोसिएशन, लोहा बाजार के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसमें 44 यूनिट रक्तदान हुआ। कार्यक्रम में एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश बेरीवाल, लोहा बाजार अध्यक्ष नरेश केडिया, सचिव बसंत अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अनुराग श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, मुकेश अग्रवाल और रोहित बजाज सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। रक्तदाताओं को दिया गया हेलमेट लोहा बाजार में आयोजित रक्तदान शिविर की खास बात यह रही कि रक्तदाताओं को हेलमेट प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने इसे रक्तदान के साथ-साथ सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल बताया। हीरापुर में 200 पौधों का रोपण 19 अगस्त को मंगलम एलॉयज एंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड, हीरापुर, रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान करीब 200 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में लगाए गए पौधों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प भी लिया गया। आयोजन का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और शहर में हरियाली को प्रोत्साहित करना रहा। इस अवसर पर मंगलम एलॉयज के डायरेक्टर बसंत अग्रवाल और अनमोल अग्रवाल उपस्थित रहे। समाजसेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश कार्यक्रमों में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के छत्तीसगढ़ प्रभारी ईश्वर प्रसाद अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री कर्तव्य अग्रवाल, वरिष्ठ पदाधिकारी हनुमान प्रसाद अग्रवाल, रायपुर जिला इकाई अध्यक्ष रमेश अग्रवाल, महामंत्री जे.पी. अग्रवाल, रमेश बंसल सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। रायपुर जिला इकाई के पदाधिकारियों ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है, वहीं वृक्षारोपण आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने की दिशा में जरूरी कदम है। आयोजकों ने रक्तदाताओं, सहयोगी संस्थाओं, पदाधिकारियों, सदस्यों और आयोजन में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। Share This Article Post navigation Blood Donation Maha Abhiyan : 21 से 25 अगस्त तक देशभर में रक्तदान महाअभियान…! 1 लाख यूनिट का लक्ष्य वर्ल्ड लीडर्स फोरम में छत्तीसगढ़ ने रखा युवा अर्थव्यवस्था का रोडमैप : 6 लाख एआई प्रशिक्षित विद्यार्थी, 2030 तक 5 हजार स्टार्टअप