Raipur shines at BRICS 2026! This government school in Chhattisgarh has enhanced the state's prestige on the international stage.
BRICS 2026
Share This Article

रायपुर, 23 जुलाई 2026/ Raipur shines at BRICS 2026! This government school in Chhattisgarh has enhanced the state’s prestige on the international stage.

BRICS 2026 : राजधानी रायपुर के पी. जी. उमाठे उत्कृष्ट शासकीय विद्यालय, शांति नगर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। विद्यालय का चयन प्रतिष्ठित BRICS 2026 School Geospatial Project Showcase के लिए हुआ, जहां यह छत्तीसगढ़ का एकमात्र विद्यालय रहा जिसने अपने नवाचारपूर्ण जियोस्पेशियल प्रोजेक्ट का सफल प्रदर्शन किया।

इस उपलब्धि पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता प्रदेश के अन्य छात्रों को विज्ञान, नवाचार और जियोस्पेशियल शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।

IISER तिरुपति में हुआ अंतरराष्ट्रीय आयोजन

22 जुलाई 2026 को भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (IISER), तिरुपति में आयोजित इस कार्यक्रम में BRICS देशों के प्रतिनिधियों के सामने विभिन्न देशों की जियोस्पेशियल परियोजनाओं का प्रदर्शन किया गया। रायपुर के विद्यार्थियों की प्रस्तुति को विशेषज्ञों और उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।

‘Building Sponge City Together’ थी परियोजना

विद्यालय की शिक्षिका रीता मंडल के मार्गदर्शन में छात्रा वार्तिका पाटिल (कक्षा 8) और उमेश्वरी साहू (कक्षा 7) ने “Building Sponge City Together” विषय पर अपना प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया।

विद्यार्थियों ने GIS (Geographic Information System), Satellite Imagery, Mobile Mapping और अन्य आधुनिक जियोस्पेशियल तकनीकों का उपयोग करते हुए सतत विकास लक्ष्य (SDG-6) – ‘सभी के लिए स्वच्छ जल और स्वच्छता’ विषय पर अभिनव समाधान प्रस्तुत किया।

यह आयोजन भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST) तथा भारती विद्यापीठ इंस्टीट्यूट ऑफ एनवायरनमेंट एजुकेशन एंड रिसर्च (BVIEER), पुणे के सहयोग से आयोजित किया गया।