रायपुर, 13 जून 2026/ BSNL JTO Recruitment 2026: An opportunity for a government job without GATE! BSNL has announced JTO recruitment—find out the eligibility, selection process, and full application details.
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने दूरसंचार संवर्ग में जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर (JTO) पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन खुले बाजार से आयोजित प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।
BSNL की इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए दूरसंचार क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं को प्रतिष्ठित सरकारी संस्था में नौकरी पाने का अवसर मिलेगा। भर्ती से संबंधित पात्रता, आयु सीमा, परीक्षा पैटर्न, रिक्तियों की संख्या और आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी BSNL की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है।
इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए BSNL की आधिकारिक वेबसाइट www.bsnl.com.in का अवलोकन कर सकते हैं।
