रायपुर, 14 जुलाई 2026/ Bullet Train: Hyderabad to get three new bullet train corridors… regional development to receive a boost.
Bullet Train : केंद्र सरकार ने हैदराबाद को देश के हाई-स्पीड रेल नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की है कि हैदराबाद के लिए तीन नए बुलेट ट्रेन कॉरिडोर प्रस्तावित किए गए हैं।
इन कॉरिडोर के माध्यम से शहर को पुणे, चेन्नई और बेंगलुरु से जोड़ा जाएगा। परियोजनाओं के पूरा होने के बाद लंबी दूरी की यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा।
विशेष रूप से हैदराबाद से बेंगलुरु का सफर, जो अभी 12 से 15 घंटे तक लेता है, घटकर लगभग 2 घंटे 10 मिनट रह सकता है।
क्षेत्रीय विकास को मिलेगा बढ़ावा
रेल मंत्री ने कहा कि ये हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर दक्षिण भारत में व्यापार, उद्योग, पर्यटन और निवेश को नई गति देंगे। हैदराबाद को देश के प्रमुख हाई-स्पीड रेल हब के रूप में विकसित करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।
रेलवे स्टेशनों का भी होगा आधुनिकीकरण
हैदराबाद के नामपल्ली, काजीपेट जंक्शन और मलकपेट रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास कार्य पहले से जारी है।वहीं सिकंदराबाद, बेगमपेट और हाईटेक सिटी रेलवे स्टेशन भी केंद्र सरकार के स्टेशन आधुनिकीकरण कार्यक्रम में शामिल किए गए हैं।
इन स्टेशनों पर आधुनिक यात्री सुविधाएं, बेहतर प्रतीक्षालय, डिजिटल सेवाएं और उन्नत आधारभूत ढांचा विकसित किया जाएगा, जिससे यात्रियों को अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिलेगा।
