Share This Article रायपुर 19 जनवरी 2026/ ETrendingIndia / C-DOT invites applications for recruitment to various posts / सी-डॉट भर्ती 2026 , सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (सी-डॉट) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। विज्ञापन संख्या C-DOTD/HR/REC/2026/01/01 दिनांक 17 जनवरी 2026 है। जारी सूचना के तहत उप महाप्रबंधक (रणनीतिक योजना एवं समन्वय, रक्षा परियोजना कार्यान्वयन) के एक पद पर प्रतिनियुक्ति के आधार पर भर्ती की जाएगी। यह पद 7वें वेतन आयोग के अनुसार लेवल-13 का है। इसके अलावा वैज्ञानिक-बी/सी/डी के कुल 10 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी, जिनका वेतन स्तर लेवल-10, 11 एवं 12 निर्धारित है। उप महाप्रबंधक पद के लिए आवेदन केवल ऑफलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे, जबकि वैज्ञानिक पदों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से किए जा सकेंगे। सभी सरकारी उम्मीदवारों को वेबसाइट में दिए गए विवरण के अनुसार उचित माध्यम से ही आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी, पात्रता शर्तें और आवेदन प्रक्रिया के लिए उम्मीदवार सी-डॉट की आधिकारिक वेबसाइट http://www.cdot.in के ‘करियर’ अनुभाग पर जा सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि रोजगार समाचार (अंग्रेजी) में प्रकाशन की तिथि से 30 दिन के भीतर निर्धारित की गई है। Share This Article Post navigation टाटा मेमोरियल सेंटर, होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र, न्यू चंडीगढ़ में विभिन्न संकायो में 11 पूर्णकालिक पदों के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित सूक्ष्म जीव विज्ञान प्रभाग, ICAR-IARI नई दिल्ली द्वारा संविदा आधार पर परियोजना सहयोगी पद को भरने हेतु वॉक्-इन इंटरव्यू