CAT 2026 Registration BeginsCAT 2026 Registration Begins
Share This Article

भारतीय प्रबंध संस्थानों यानी IIM में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। कॉमन एडमिशन टेस्ट का आयोजन 29 नवंबर 2026 को किया जाएगा।

CAT 2026 के जरिए देश के विभिन्न IIM और अन्य प्रबंधन संस्थानों के स्नातकोत्तर तथा फेलो/डॉक्टरेट कार्यक्रमों में प्रवेश का रास्ता खुलता है। हालांकि, संबंधित संस्थानों की अपनी पात्रता और चयन प्रक्रिया लागू होगी।

12 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

CAT 2026 रजिस्ट्रेशन के लिए 15 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

कितनी है आवेदन फीस?

CAT के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों की रजिस्ट्रेशन फीस 1,350 रुपये निर्धारित है। वहीं, अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए फीस 2,700 रुपये है।

केट का आयोजन लगभग 170 शहरों में स्थित परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा.


Share This Article