Share This Article रायगढ़, 18 अक्टूबर 2026। CG Digital Governance : छत्तीसगढ़ में सरकारी सेवाओं को सरल, पारदर्शी और आम नागरिकों के लिए सुलभ बनाने की दिशा में सेवा सेतु पोर्टल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रदेश के नागरिकों को 441 से अधिक शासकीय सेवाओं की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इससे लोगों को विभिन्न प्रमाण पत्रों और सरकारी सेवाओं के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत कम हो रही है। शिक्षक आकाश कुमार बारीक को मिला डिजिटल सुविधा का लाभ रायगढ़ जिले की घरघोड़ा तहसील के ग्राम कसईया निवासी शिक्षक आकाश कुमार बारीक, पिता जितेन्द्र बारीक, को शैक्षणिक कार्यों, छात्रवृत्ति और विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। पहले इस तरह के प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सरकारी कार्यालयों में जाना पड़ता था, जिससे समय और श्रम खर्च होता था। सेवा सेतु पोर्टल की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने ऑनलाइन आवेदन किया और डिजिटल व्यवस्था का लाभ उठाया। एक ही प्लेटफॉर्म पर 441 से अधिक सरकारी सेवाएं पूर्व में ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से 86 सेवाएं उपलब्ध थीं। अब सेवा सेतु पोर्टल के जरिए इन सुविधाओं का विस्तार करते हुए 441 से अधिक शासकीय सेवाओं तक ऑनलाइन पहुंच उपलब्ध कराई जा रही है। इसका उद्देश्य नागरिकों को सरकारी सेवाओं के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया अधिक सुविधाजनक बनाना है। प्रमाण पत्र से लेकर राजस्व सेवाओं तक सुविधा सेवा सेतु पोर्टल पर आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र के अलावा जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन, भू-अभिलेख तथा राजस्व, श्रम और सामाजिक सुरक्षा से संबंधित सेवाएं भी उपलब्ध हैं। इससे अलग-अलग विभागों की सेवाओं तक पहुंचने के लिए नागरिकों को एक साझा डिजिटल माध्यम मिलता है। व्हाट्सएप से भी मिल रही आवेदन संबंधी जानकारी पोर्टल को व्हाट्सएप से भी जोड़ा गया है, जिससे नागरिकों को उपलब्ध सेवाओं और आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने में सुविधा मिल रही है। डिजिटल माध्यम से सेवाओं की जानकारी उपलब्ध होने से लोगों का समय बचाने और सरकारी प्रक्रियाओं को अधिक जनसुलभ बनाने में मदद मिल सकती है। Share This Article Post navigation Navratri Festival 2026 : नारी शक्ति के सम्मान और आत्मनिर्भरता पर CM साय का जोर, माता कौशल्या की पावन धरती छत्तीसगढ़ में शक्ति आराधना की समृद्ध परंपरा, देवी शक्तिपीठ हमारी आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर