Share This Article रायपुर, 27 अक्टूबर 2026। CG News : छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल से किसानों की परेशानी बढ़ने का मुद्दा सामने आया है। प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने आरोप लगाया कि हड़ताल के कारण धान खरीदी पंजीयन सहित राजस्व संबंधी काम प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार हड़ताल खत्म कराने के लिए गंभीर प्रयास नहीं कर रही है। सुशील आनंद शुक्ला के मुताबिक, धान खरीदी पंजीयन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है। ऐसे में किसानों को समय पर पंजीयन कराने में दिक्कत हो सकती है। फौती, नामांतरण, बंटवारा और राजस्व रिकॉर्ड में सुधार जैसे कामों के लिए भी किसानों को तहसील कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पटवारी ऐप में तकनीकी खामियों और भौतिक सत्यापन से जुड़ी दिक्कतों के विरोध में पटवारी हड़ताल कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से जल्द समाधान निकालकर किसानों को राहत देने की मांग की। Share This Article Post navigation CG Patwari Bharti 2026 : छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर भर्ती को मंजूरी, 26 जिलों में होगी नियुक्ति Adenium Plant Care : एडेनियम में भरपूर फूल खिलाने के लिए करें नियमित छंटाई, गांधी उद्यान में विशेषज्ञ चेतना बछोर ने बताए देखभाल के तरीके