CG Railway News: Major changes to the timings of the Vidarbha and Gitanjali Express; new schedule effective from September 8—important update for passengers.CG Railway News
Share This Article

रायपुर, 08 सितंबर 2026। CG Railway News : मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल और सावंतवाड़ी रोड के बीच नई दैनिक ट्रेन 15087/15088 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल–सावंतवाड़ी रोड एक्सप्रेस शुरू होने के बाद दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। नई समय-सारणी 8 सितंबर 2026 से प्रभावी हो गई है।

विदर्भ एक्सप्रेस की टाइमिंग बदली

ट्रेन संख्या 12106 गोंदिया–मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल विदर्भ एक्सप्रेस के मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल पहुंचने के समय में बदलाव किया गया है। अब यह ट्रेन सुबह 7:00 बजे मुंबई CSMT पहुंचेगी। पहले इसके पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 6:50 बजे था।

गीतांजलि एक्सप्रेस अब 22:45 बजे पहुंचेगी

ट्रेन संख्या 12860 हावड़ा–मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल गीतांजलि एक्सप्रेस के समय में भी बड़ा बदलाव किया गया है। मुंबई CSMT स्टेशन पर इसका आगमन अब रात 10:45 बजे होगा। पहले ट्रेन के पहुंचने का समय रात 9:20 बजे निर्धारित था।

नई ट्रेन के संचालन से हुआ बदलाव

रेलवे के अनुसार, मुंबई CSMT–सावंतवाड़ी रोड के बीच नई दैनिक नियमित एक्सप्रेस के संचालन के चलते मौजूदा ट्रेनों की समय-सारणी में संशोधन किया गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का नया समय जरूर जांच लें, ताकि स्टेशन पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो।


Share This Article