CG TourismCG Tourism
Share This Article

रायपुर, 06 अक्टूबर 2026। CG Tourism : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रतिनिधिमंडल ने सिंगापुर में Mandai Wildlife Group के ग्रुप सीईओ बेनेट नियो और उनकी टीम से मुलाकात की। बैठक में छत्तीसगढ़ के वन्यजीव पर्यटन और नंदनवन जंगल सफारी को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।

वन्यजीव संरक्षण में Mandai का अनुभव

Mandai Wildlife Group वन्यजीव संरक्षण और पर्यटक अनुभव के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर काम करने वाला प्रमुख संगठन है। यह सिंगापुर के प्रसिद्ध Singapore Zoo और Night Safari समेत कई वन्यजीव पार्कों का संचालन करता है।

नंदनवन जंगल सफारी को लेकर सहयोग पर चर्चा

बैठक के दौरान नवा रायपुर स्थित नंदनवन जंगल सफारी के लिए सहयोग और नॉलेज पार्टनरशिप की संभावनाओं पर चर्चा हुई। नंदनवन जंगल सफारी को एशिया की सबसे बड़ी मानव निर्मित जंगल सफारी के रूप में विकसित किया गया है।

विश्वस्तरीय अनुभव से पर्यटन को मिलेगी मजबूती

Mandai Wildlife Group के पशु देखभाल, पार्क डिजाइन और पर्यटक अनुभव से जुड़े विशेषज्ञता का लाभ नंदनवन जंगल सफारी के विकास में लिया जा सकता है। इससे सफारी को बेहतर वन्यजीव पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने और पर्यटकों के अनुभव को और मजबूत करने में मदद मिल सकती है।

छत्तीसगढ़ में पर्यटन को बढ़ावा देने की कोशिश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और प्रतिनिधिमंडल की इस मुलाकात को छत्तीसगढ़ में पर्यटन क्षेत्र को नई दिशा देने की पहल के तौर पर देखा जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर की विशेषज्ञता और ज्ञान साझेदारी से नंदनवन जंगल सफारी को देश-विदेश के पर्यटकों के लिए और आकर्षक बनाने की संभावनाएं बढ़ सकती हैं।


Share This Article