Share This Article रायपुर, 10 जुलाई 2026/ CG Weather Update: Rain increases concern in Chhattisgarh…! 18% less rainfall despite monsoon…alert of thunder, lightning and rain for next 4 days CG Weather Update : दक्षिण-पश्चिम मानसून ने पूरे देश को कवर कर लिया है, लेकिन छत्तीसगढ़ में अब भी बारिश की रफ्तार उम्मीद से धीमी बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, इस मानसून सीजन में प्रदेश में अब तक सामान्य से 18 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। हालांकि दक्षिण बस्तर के कुछ इलाकों में अच्छी बारिश हुई है, लेकिन अधिकांश जिलों में बारिश का आंकड़ा सामान्य से नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में कहां कितनी बारिश? बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के उत्तर और मध्य हिस्सों में बारिश कमजोर रही, जबकि दक्षिणी जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। प्रमुख वर्षा रिकॉर्ड गंगालूर: 3 सेमी, दंतेवाड़ा, करपावंड, पेण्ड्रा रोड, गीदम, लोहंडीगुडा, सकोला: 2-2 सेमी, रेंगाखार कला, बस्तर, मरवाही, धानोरा, डोंगरगढ़, धबहारपुर और भैरमगढ़: 1-1 सेमी रायपुर में उमस ने बढ़ाई परेशानी राजधानी रायपुर में दिनभर बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं होने से लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 33.1°C रायपुर (माना) में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22°C राजनांदगांव में रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग का पूर्वानुमान मौसम विभाग के अनुसार, मानसून द्रोणिका उत्तर भारत से उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। वहीं दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के आसपास बने निम्न दबाव के क्षेत्र और उससे जुड़े चक्रवाती परिसंचरण का असर छत्तीसगढ़ पर भी बना हुआ है। अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। आज रायपुर का मौसम शुक्रवार को रायपुर में दिनभर बादल छाए रहने के आसार हैं। कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम तापमान 26°C के आसपास रहने का अनुमान है। Share This Article Post navigation सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार : 31 जुलाई तक नामांकन आमंत्रित DSP Transfer : राज्य सरकार ने 13 DSP और सहायक सेनानियों का किया तबादला…! जारी हुई नई पोस्टिंग लिस्ट