रायपुर. 10 जुलाई 2026/ ETrendingIndia / Sardar Patel National Unity Award: Nominations invited until July 31st. भारत सरकार ने राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और अखंडता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित करने सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार-2026 के लिए नामांकन आमंत्रित किया है।
यह पुरस्कार उन लोगों को मान्यता देने का एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिन्होंने समाज में एकता और समरसता को बढ़ावा दिया है।
नामांकन की प्रक्रिया 1 जून से शुरू हो चुकी है। इच्छुक आवेदक भारत सरकार के राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल www.awards.gov.in पर 31 जुलाई तक ऑनलाइन नामांकन प्रस्तुत कर सकते हैं।
