Chhattisgarh Employee Selection Board
Chhattisgarh Employee Selection Board
Share This Article

रायपुर, 24 जुलाई 2026/ ETrendingIndia / छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB), रायपुर ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अंतर्गत नमूना सहायक /लेब, असिस्टेंट (औषधि) एवं लैब असिस्टेंट (खाद्य) के 36 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है।

इच्छुक अभ्यर्थी 7 जुलाई 2026 से 31 जुलाई 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में त्रुटि सुधार की सुविधा 1 से 3 अगस्त 2026 तक उपलब्ध रहेगी। भर्ती परीक्षा( संभावित) 20 सितंबर 2026 (रविवार) को आयोजित होगी।

मुख्य बिंदु

परीक्षा समय : सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक

परीक्षा केंद्र: राज्य के 5 संभागीय जिला मुख्यालयों में

आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। विस्तृत जानकारी वेब साइट vyapamcg.cgstate.gov.in और https://cgssb.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है.