Share This Article रायपुर, 20 अगस्त 2026/ ETrendingIndia / कोरबा-रायपुर और रायपुर-कोरबा रेल मार्ग पर ट्रेनों की लगातार लेटलतीफी से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। इसे लेकर कोरबा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के GM और बिलासपुर DRM को पत्र लिखकर ट्रेनों का समयपालन सुधारने और अनावश्यक देरी पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। सही समय पर चलकर भी घंटों लेट हो रही ट्रेनें सांसद ने कहा कि हसदेव एक्सप्रेस, शिवनाथ एक्सप्रेस और कोरबा-रायपुर मेमू जैसी ट्रेनें शुरुआती स्टेशन से समय पर रवाना होने के बावजूद चांपा-बिलासपुर के बीच कई घंटे देर से पहुंच रही हैं। हजारों यात्रियों पर पड़ रहा असर इस रेलखंड से रोजाना नौकरीपेशा, छात्र, व्यापारी और मरीज बड़ी संख्या में यात्रा करते हैं। ट्रेनों की देरी से दफ्तर, पढ़ाई, व्यापार और अस्पताल पहुंचने जैसी जरूरी गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। रेलवे से जांच और कार्रवाई की मांग सांसद ने रेलवे से देरी के कारणों का विश्लेषण, बीच रास्ते यात्री ट्रेनों को अनावश्यक रोकने पर रोक और निर्माण/रखरखाव कार्यों की स्थिति में यात्रियों को पहले से सूचना देने की मांग की है। कोरबा के लिए ट्रेन सेवा जीवनरेखा ज्योत्सना महंत ने कहा कि कोरबा क्षेत्र के लिए रेल सेवा जीवनरेखा जैसी है। इसलिए ट्रेनों के समयपालन से किसी भी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने रेलवे अधिकारियों से समस्या का जल्द समाधान करने को कहा है। Share This Article Post navigation Chhattisgarh High Court : 56 नए सिविल जजों की पोस्टिंग…! देखें किस जिले में किसे मिली जिम्मेदारी ‘स्रोत महोत्सव 2026’ : नदी बचेगी तो जल बचेगा… और जल बचेगा तो जीवन बचेगा – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय