Share This Article

रायपुर , 10 जुलाई 2026/ ETrendingIndia / Raipur Municipal Corporation – Chaurasia Colony: Action taken against illegal plotting. रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर जोन 6 में चौरसिया कॉलोनी में लगभग 1.5 एकड़ क्षेत्र में पुनः की जा रही अवैध प्लाटिंग कर बनाए गए अवैध मुरम रोड को जेसीबी मशीन की सहायता से काटकर रोक लगायी गयी.

नगर निगम जोन 6 नगर निवेश विभाग द्वारा रायपुर अपर कलेक्टर को उक्त भूमि का नियमानुसार प्रक्रिया के अंतर्गत अधिग्रहण की कार्रवाई करने अनुरोध पत्र लिखा गया.