Share This Article भिलाई, 08 अक्टूबर 2026। Chemical Drum Blast : छत्तीसगढ़ के भिलाई इंडस्ट्रियल एरिया स्थित श्री श्याम केमिकल फैक्ट्री में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी से आग लगी और देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। फैक्ट्री में रखे केमिकल से भरे 50 से ज्यादा ड्रम और दो टैंकर भी आग की चपेट में आ गए। केमिकल की मौजूदगी के कारण आग तेजी से फैलने की बात सामने आई है। आग के बीच लगातार हो रहे तेज धमाके फैक्ट्री के अंदर आग बुझाने के दौरान रुक-रुककर तेज धमाकों की आवाजें सुनाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि गर्मी के कारण केमिकल से भरे कुछ ड्रम फट रहे हैं। आग की लपटों और धमाकों के कारण रेस्क्यू टीमों के लिए फैक्ट्री के अंदर जाना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। कई किलोमीटर दूर से दिखाई दिया धुएं का गुबार आग के बाद फैक्ट्री से निकल रहा काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा है। घटना के बाद आसपास के औद्योगिक क्षेत्र में भी दहशत का माहौल है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई टीमें मौके पर पहुंचकर लगातार प्रयास कर रही हैं। पानी की जगह फोम से बुझाई जा रही आग केमिकल फैक्ट्री होने के कारण आग बुझाने के लिए पानी के बजाय फोम का इस्तेमाल किया जा रहा है। मौके पर उपलब्ध फोम खत्म होने के बाद CISF की टीम ने अतिरिक्त फोम की व्यवस्था कराई। वहीं धमाकों का खतरा कम करने के लिए बचे हुए केमिकल ड्रमों को JCB की मदद से फैक्ट्री परिसर से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। मजदूरों के घायल होने की आशंका, आधिकारिक पुष्टि नहीं आग की भयावहता और लगातार हो रहे धमाकों के बीच कुछ मजदूरों के घायल होने की आशंका जताई गई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। छावनी क्षेत्र के CSP प्रशांत कुमार पैकरा के मुताबिक प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें रेस्क्यू और आग बुझाने के अभियान में जुटी हैं। आसपास की औद्योगिक इकाइयों ने भी बढ़ाया मदद का हाथ पड़ोसी सुप्रीम इंडस्ट्रीज के मालिक के.एस. के अनुसार, आग सुबह करीब 10:30 से 11 बजे के बीच लगी। घटना के बाद आसपास की औद्योगिक इकाइयों ने भी मदद के लिए अपने संसाधन उपलब्ध कराए और आग बुझाने के लिए पानी मुहैया कराया। फिलहाल CISF, दमकल विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीमें आग पर पूरी तरह काबू पाने में जुटी हैं। Share This Article Post navigation CG Tribal Development Projects : जनजातीय क्षेत्रों के लिए 246.54 करोड़ मंजूर, 3,189 विकास कार्यों को मिली स्वीकृति Ambikapur Irrigation Project : 63 गांवों के खेतों तक पहुंच रहा सिंचाई का पानी, श्याम घुनघुट्टा परियोजना बनी किसानों का सहारा