Chhath Puja at Mahadev Ghat: Raipur Municipal Corporation on alert ahead of Chhath Puja; Pritam Singh Thakur inspects preparations at Mahadev Ghat.Chhath Puja at Mahadev Ghat
Share This Article

रायपुर, 10 नवंबर। Chhath Puja at Mahadev Ghat : छठ महापर्व को लेकर राजधानी रायपुर में तैयारियां तेज हो गई हैं। श्रद्धालुओं और व्रतियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए नगर निगम ने घाटों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की कवायद शुरू कर दी है। इसी कड़ी में नगर निगम जोन-8 के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ठाकुर ने रायपुरा स्थित महादेवघाट पहुंचकर छठ महापर्व की तैयारियों और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

महादेवघाट की सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान जोन अध्यक्ष प्रीतम सिंह ठाकुर के साथ जोन स्वास्थ्य अधिकारी संदीप वर्मा और स्वच्छता निरीक्षक राकेश बंजारे भी मौजूद रहे। उन्होंने महादेवघाट की साफ-सफाई और छठ महापर्व से पहले की जा रही तैयारियों का प्रत्यक्ष जायजा लिया। इस दौरान जोन अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि महापर्व से पहले घाट परिसर में बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए सभी जरूरी कार्य समय पर पूरे किए जाएं।

पेयजल और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था पर जोर

जोन अध्यक्ष ने महादेवघाट छठ महापर्व आयोजन समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों से भी मुलाकात की। उन्होंने आयोजन से जुड़ी तैयारियों, व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर चर्चा की। समिति के पदाधिकारियों और नागरिकों से मिले सुझावों के आधार पर सफाई, पेयजल और स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने पर जोर दिया गया।

अधिकारियों को समय पर व्यवस्था पूरी करने के निर्देश

प्रीतम सिंह ठाकुर ने जोन-8 के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि छठ महापर्व शुरू होने से पहले महादेवघाट पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं प्राथमिकता के आधार पर पूरी कराई जाएं। उन्होंने श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निगम के अधिकारियों को समन्वय के साथ काम करने को कहा। नगर निगम की ओर से की जा रही इन तैयारियों का उद्देश्य छठ महापर्व के दौरान महादेवघाट पहुंचने वाले श्रद्धालुओं और व्रतियों के लिए स्वच्छ एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना है।


Share This Article
Advertisement Carousel