Share This Article

रायपुर, 8 अप्रैल 2026/ ETrendingIndia / Inflation relief for Chhattisgarh pensioners up 3% / पेंशन महंगाई राहत बढ़ोतरी , छत्तीसगढ़ शासन के वित्त विभाग ने राज्य के पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों को महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी का आदेश जारी किया है। नए आदेश के अनुसार 1 जनवरी 2026 से संशोधित दरें लागू होंगी।
सातवें वेतनमान के पेंशनरों के लिए महंगाई राहत 55% से बढ़ाकर 58% कर दी गई है, जबकि छठवें वेतनमान के पेंशनरों के लिए यह 252% से बढ़ाकर 257% कर दी गई है।

वित्त विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह बढ़ी हुई राहत मूल पेंशन/पारिवारिक पेंशन पर देय होगी। जिन पेंशनरों ने अपनी पेंशन का आंशिक समर्पण (कम्यूटेशन) कराया है, उन्हें भी नियम अनुसार लाभ मिलेगा।