Share This Article रायपुर / ETrendingIndia / Chhattisgarh’s gold medalist in International Powerlifting Prem Rajan Rautia meets Chief Minister / छत्तीसगढ़ इंटरनेशनल पावरलिफ्टिंग स्वर्ण , मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एसबीकेएफ इंटरनेशनल गेम्स 2024 में स्वर्ण पदक विजेता पावरलिफ्टर श्री प्रेम राजन रौतिया ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने उन्हें इस विशिष्ट उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के युवा आज अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं, जो हम सभी के लिए गर्व का विषय है। उल्लेखनीय है कि श्री प्रेम राजन रौतिया महासमुंद जिले के पिथौरा के निवासी हैं। उन्होंने 31 अगस्त से 4 सितंबर 2024 तक नेपाल के पोखरा में आयोजित एसबीकेएफ इंटरनेशनल गेम्स में अंडर-30 कैटेगरी में भाग लेते हुए 735 किलोग्राम भार उठाकर शानदार प्रदर्शन किया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। छत्तीसगढ़ इंटरनेशनल पावरलिफ्टिंग स्वर्ण , इस अवसर पर छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री ध्रुव कुमार मिर्धा सहित मेहर रविदास समाज के अनेक प्रतिनिधिगण उपस्थित थे। Share This Article Post navigation छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता संशोधन विधेयक 2025 के प्रारूप का अनुमोदन,नक्शा बंटवारे और अभिलेखों के अद्यतनीकरण में होगी सहूलियत,नामांतरण की प्रक्रिया होगी आसान मुख्यमंत्री श्री साय से मिस यूनिवर्स छत्तीसगढ़ डॉ. अंजली पवार की सौजन्य भेंट