Employment fairEmployment fair
Share This Article

रायपुर, 15 अक्टूबर 2026। ETrendingIndia / छत्तीसगढ़ के रोजगार विभाग के तत्वावधान में 16 अक्टूबर शुक्रवार को रायपुर और कांकेर में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

रायपुर में यह रोजगार मेला शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक कॉलेज, बैरन बाजार में होगा.

इस मेले में सांता टेक्नो प्राइवेट लिमिटेड द्वारा मैकेनिकल इंजीनियर के दस पद, मशीन ऑपरेटर के दस पद , फिटर के दस पद, इलेक्ट्रिशियन के दस पद, वेल्डर के दस पद और हेल्पर के दस पद हैं.

एस एल फाइनेंशियल सर्विसेज एंड कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड के टेलीकॉलर के पचास पद, सेल्स एग्जीक्यूटिव के तीस पद हैं.

एलेक्जर कम्युनिकेशन प्राइवेट लिमिटेड के वायरमेंन के दस, सोलर सिस्टम इंस्टालर के 10 और सेल्स एग्जिक्यूटिव के पांच पद हैं.

आर एस इंक के एकाउंटेंट के दो, ड्राइवर के दो, सेल्स बॉय के तीन और कंप्यूटर ऑपरेटर के दो पद हैं.

इक्मेट एच आर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के लॉजिस्टिक्स/ वेयरहाउस सुपरवाइजर के दो सौ पद है.

कांकेर जिले में रोजगार मेला, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्ग दर्शन केंद्र, उत्तर बस्तर कांकेर में होगा.

इस मेले में दीपाली इंश्योरेंस सर्विसेस कि बीमा सखी के दस पद ,स्वतंत्र माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड के फील्ड ऑफिसर के तीस पद, एसआईएस लिमिटेड के सिक्योरिटी गार्ड के 250 पद, सिक्युरिटी सुपरवाइजर के पचास पद है.

इच्छुक युवाओं से अपील की गई है कि वे रोजगार मेला में शामिल होने के लिए अपना पूर्व से पंजीयन विभाग के वेबसाइट अथवा एप के माध्यम से करा लें. वेबसाइट एवं एप के माध्यम से नियोक्ता के नाम, पदनाम, पदों की संख्या, वांछित योग्यता, विषय, लिंग, उम्र, वेतनमान, अनुभव आदि की जानकारी प्राप्त की जा सकती है.


Share This Article