रायपुर 16 नवंबर 2025 / ETrendingIndia / Raipur (Vyapam) invites online applications for Chhattisgarh Teacher Eligibility Test (TET26) under State Council of Educational Research and Training, Chhattisgarh / छत्तीसगढ़ TET26 आवेदन , छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, नवा रायपुर( व्यापम) द्वारा राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद्, छत्तीसगढ़ के अंतर्गत छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET26) के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं.
ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रारंभिक तिथि 13 नवंबर और अंतिम तिथि 08 दिसंबर 2025 सायं 5:00 बजे तक है. परीक्षा की तिथि (संभावित) 01 फरवरी 2026 है .विस्तृत जानकारी व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है।
परीक्षा केन्द्र 20 जिला मुख्यालयों में सरगुजा, कोरिया, बिलासपुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, दुर्ग, जगदलपुर, जांजगीर-चांपा ,जशपुर नगर, कांकेर, कबीरधाम, कोरबा, महासमुंद, रायगढ़ ,रायपुर राजनांदगाँव, बलौदाबाजार, बालोद, कोण्डागांव, सूरजपुर में बनाए गए हैं.
छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी, जो परीक्षा में उपस्थित होते हैं, उनका परीक्षा शुल्क व्यापम द्वारा वापस कर दिया जावेगा। परीक्षा शुल्क उसी बैंक खाता में वापस किया जावेगा, जिस बैंक खाता से अभ्यर्थी ने ऑनलाइन आवेदन परीक्षा शुल्क का भुगतान किया है।
