Share This Article रायपुर, 04 नवंबर 2025/ ETrendingIndia / छत्तीसगढ़ पर्यटन प्रशिक्षण कार्यक्रम , भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन संस्थान (आईआईटीटीएम) ग्वालियर तथा छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में टूर गाइडिंग एवं हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ किया गया है। इस प्रशिक्षण में राज्य के 52 प्रतिभागी चयनित हुए हैं, जिनमें से अधिकांश प्रतिभागी आदिवासी क्षेत्र बस्तर से हैं। इन चयनित प्रतिभागियों को पर्यटन व आतिथ्य प्रबंधन के क्षेत्र में व्यावहारिक ज्ञान, नवाचार एवं रोजगार की दिशा में समग्र रूप से प्रशिक्षित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ पर्यटन प्रशिक्षण कार्यक्रम , प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत युवाओं को आधुनिक पर्यटन आवश्यकताओं, अतिथि सत्कार व पेशेवर गाइडिंग के तौर-तरीकों की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर उन्हें प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया जाएगा, जिससे बढ़ते पर्यटन उद्योग में युवाओं को नए अवसर प्राप्त होंगे। आईआईटीटीएम के प्रतिनिधि अधिकारियों ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम से स्थानीय युवाओं को न केवल पर्यटन क्षेत्र में काम करने का कौशल मिलेगा, बल्कि राज्य की संस्कृति एवं विरासत का प्रचार-प्रसार भी आसान होगा। इस पहल से राज्य में पर्यटन संबंधी सेवाओं को मजबूती मिलेगी और युवाओं को रोजगार के साथ ही अभिनव उद्यमशीलता की दिशा में भी प्रोत्साहन मिलेगा। Share This Article Post navigation मध्यप्रदेश : पीएमश्री पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा होगी शुरु, अब पर्यटक और श्रद्धालु करेंगे हेलीकॉप्टर की सैर प्रधानमंत्री 8 नवंबर को वाराणसी का दौरा करेंगे , 4 नई वंदे भारत ट्रेनों को झंडी दिखाएंगे