रायपुर 21 फरवरी 2026/ ETrendingIndia / Feb 21 is the last day to register for the 21st Chhattisgarh Young Scientist Congress to be held at IIIT, Raipur / छत्तीसगढ़ यंग साइंटिस्ट कांग्रेस रजिस्ट्रेशन , आईआईआईटी, रायपुर में 17 और 18 मार्च को होने वाली 21वीं छत्तीसगढ़ यंग साइंटिस्ट कांग्रेस (CGYSC 2026) के लिए रजिस्ट्रेशन का शनिवार 21 फरवरी को अंतिम दिन है।
इच्छुक वैज्ञानिकों को 21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी और देश के बड़े राष्ट्रीय स्तर के मंच पर शोध करने का अवसर मिलेगा।
आवेदन के लिए कम से कम दो साल का शोध अनुभव जरूरी है। आयु सीमा पुरुषों के लिए 35 वर्ष और महिलाओं के लिए 38 वर्ष से कम निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार cgysc2026.iiitnr.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
