Share This Article

रायपुर, 11 अक्टूबर 2025 / ETrendingIndia / Chicago Marathon 2025: One of the fastest races in the world, 53,000 runners to participate / शिकागो मैराथन 2025 , इस रविवार को अमेरिका के शिकागो शहर में होने जा रही शिकागो मैराथन दुनिया की सात प्रमुख मैराथनों में से एक है। यह प्रतिष्ठित दौड़ अमेरिका की तीन मेजर मैराथनों — बोस्टन, न्यूयॉर्क और शिकागो — में शामिल है। यह 47वां संस्करण होगा, जिसमें रिकॉर्ड 53 हजार से अधिक धावक हिस्सा लेंगे।

अमेरिका का तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला शहर

शिकागो , अमेरिका के इलिनॉय राज्य और मध्य-पश्चिमी संयुक्त राज्य अमेरिका का सबसे अधिक आबादी वाला शहर है । मिशिगन झील के पश्चिमी तट पर स्थित , यह संयुक्त राज्य अमेरिका का तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला शहर है .

स्वामी विवेकानंद ने दिया था ऐतिहासिक भाषण

संयुक्त राज्य अमेरिका के
आजादी के 200 वर्ष पूरा होने के अवसर पर जब यहां विश्व धर्म सम्मेलन का आयोजन किया गया और विश्व के सभी धर्मो का व्याख्यान हुआ उस समय
भारत के स्वामी विवेकानंद ने 11 सितंबर, 1893 को यहाँ एक ऐतिहासिक भाषण दिया था, जिसने उन्हें विश्व प्रसिद्ध किया और भारत की आध्यात्मिकता व संस्कृति को दुनिया भर में स्थापित किया। “मेरे अमेरिकी भाइयों और बहनों” कहकर उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत की और दुनिया को विश्व बंधुत्व व सहिष्णुता का संदेश दिया।

शिकागो मैराथन में धावक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की तलाश में जाते हैं

जहाँ न्यूयॉर्क सिटी मैराथन ने खुद को दुनिया के सबसे बड़े मैराथन के रूप में प्रचारित किया है, जिससे शहर की सबसे बड़ी ब्लॉक पार्टी में हज़ारों अंतरराष्ट्रीय धावक शामिल होते हैं। वहीं, बोस्टन मैराथन ने खुद को दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित मैराथन के रूप में स्थापित किया है, शौकिया धावकों के लिए एक सुपर बाउल, जहाँ दौड़ के कड़े क्वालीफाइंग मानक को पूरा करने से सभी उम्र के धावकों को जीवन भर का गौरव प्राप्त होता है और शिकागो मैराथन एक ऐसे रेसट्रैक के रूप में जाना जाने लगा है – जहाँ धावक अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की तलाश में जाते हैं।

कुल 42.195 किमी की दूरी करेंगे तय

इस दौड़ की शुरुआत और समाप्ति ग्रांट पार्क में होगी, जहां प्रतिभागी शहर के 29 इलाकों से गुजरते हुए कुल 42.195 किमी की दूरी तय करेंगे।

शिकागो का कोर्स अपने फ्लैट और फास्ट ट्रैक के लिए मशहूर है, जिससे धावक अपनी गति बनाए रख सकते हैं। फिनिश लाइन से ठीक पहले आने वाला ‘माउंट रूजवेल्ट’ कोर्स का इकलौता चढ़ाव है। इसी आसान ट्रैक पर अब तक 5 वर्ल्ड रिकॉर्ड बन चुके हैं।

इस वर्ष पुरुष वर्ग में केन्या के डिफेंडिंग चैम्पियन जॉन कोरिर उतरेंगे, जिन्होंने पिछली बार 2:00:44 घंटे का समय निकाला था। वे इस बार वर्ल्ड रिकॉर्ड (2:00:35) तोड़ने की कोशिश करेंगे। अमेरिका के कॉर्नर मैन्ट्ज भी अपना राष्ट्रीय रिकॉर्ड सुधारने के लक्ष्य के साथ दौड़ेंगे।

महिला वर्ग में पिछली विजेता रूथ चेप्नगेटिच डोपिंग प्रतिबंध के कारण अनुपस्थित रहेंगी, जबकि इथियोपिया की मेगेरतु अलेमू और हावी फेइसा प्रमुख दावेदार हैं।

1977 में शुरू हुई यह मैराथन तब ‘मेयर डेली मैराथन’ के नाम से जानी जाती थी, जिसमें केवल 4,200 एथलीट शामिल हुए थे। आज यह न केवल अमेरिका की, बल्कि दुनिया की सबसे तेज़ और लोकप्रिय मैराथनों में से एक बन चुकी है।