Share This Article रायपुर, 18 सितंबर 2026 / ETrendingIndia / महाराष्ट्र में रेल क्षमता बढ़ाने और रेल परिचालन को बेहतर बनाने की दिशा में रेलवे ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। रेलवे ने मध्य रेलवे के चौक-कर्जत रेल खंड के 10.86 किलोमीटर लंबे हिस्से के दोहरीकरण को मंजूरी दी है। इस परियोजना पर 497 करोड़ रुपये की लागत आएगी। परियोजना को रेलवे नेटवर्क की क्षमता बढ़ाने के लिए दोहरीकरण, तिहरीकरण, चौगुनीकरण, उपरिगामी पुल और बाईपास निर्माण से संबंधित कार्यों के तहत स्वीकृति दी गई है। चौक-कर्जत रेल खंड पनवेल-चौक-कर्जत मार्ग का हिस्सा है। यह मार्ग यात्री और माल ढुलाई, दोनों की दृष्टि से महत्वपूर्ण रेल गलियारा है। वर्तमान में इस खंड पर एकल रेल लाइन होने के कारण ट्रेनों के परिचालन की क्षमता सीमित है। दोहरीकरण का कार्य पूरा होने के बाद इस मार्ग पर अतिरिक्त रेल क्षमता उपलब्ध होगी और यात्री तथा मालगाडिय़ों की आवाजाही अधिक सुचारु हो सकेगी। परियोजना पूरी होने के बाद चौक-कर्जत खंड पर दोनों दिशाओं में प्रतिदिन पांच अतिरिक्त यात्री ट्रेनों के संचालन की उम्मीद है। इससे इस मार्ग पर यात्रियों को बेहतर रेल सेवा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। इसके अलावा परियोजना से प्रतिवर्ष 1.835 करोड़ टन अर्थात 18.35 मिलियन टन अतिरिक्त माल ढुलाई की क्षमता विकसित होने की उम्मीद है। रेल लाइन की क्षमता बढऩे से मालगाडिय़ों के परिचालन में भी सुधार होगा और उनके विलंब को कम करने में मदद मिलेगी। चौक-कर्जत रेल खंड का दोहरीकरण भारतीय रेलवे की रेल अवसंरचना को मजबूत करने और बढ़ती यात्री एवं माल ढुलाई आवश्यकताओं के अनुरूप रेल नेटवर्क की क्षमता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। परियोजना के पूरा होने से इस महत्वपूर्ण रेल मार्ग पर यात्री और माल परिवहन दोनों को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। रेलवे द्वारा क्षमता विस्तार से जुड़े इन कार्यों पर लगातार जोर दिया जा रहा है, ताकि बढ़ती परिवहन जरूरतों को पूरा करने के साथ रेल परिचालन को अधिक सुगम, सुरक्षित और प्रभावी बनाया जा सके। Share This Article Post navigation Maharashtra News : करोड़ों के मालिक और विधायक पराग शाह बने आम भिखारी, हाथ में कटोरा लेकर सड़कों पर मांगी मदद, गुरु की एक सीख ने बदल दिया पूरा दिन