रायपुर 15 नवम्बर 2025 / ETrendingIndia / CIPET appreciated: Minister Shri Patel distributed certificates to the trainees and offer letters to the students/ सिपेट प्रमाणपत्र और ऑफर लेटर वितरण , पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने “रसायन और पेट्रोकेमिकल्स औद्योगिक सुरक्षा” विषय पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए। उन्होंने सिपेट संस्थान के पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों को इंडस्ट्रियल प्रशिक्षण के लिये ऑफ़र लेटर भी वितरित किए ।
श्री पटेल ने सिपेट के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्थान प्रदेश के युवा और श्रमिक वर्ग को उद्योगोन्मुख शिक्षा देने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।
यह कार्यक्रम श्रम मंत्रालय के कौशल उन्नयन एवं औद्योगिक सुरक्षा प्रशिक्षण से संबद्ध था। इसमें औद्योगिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत श्रमिकों एवं तकनीकी कर्मियों को सुरक्षित और मानक आधारित कार्य प्रणाली की जानकारी दी गई.
सिपेट प्रमाणपत्र और ऑफर लेटर वितरण , श्री पटेल ने इस अवसर को युवाओं के लिए औद्योगिक जगत में प्रवेश का महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि कौशल आधारित प्रशिक्षण ही उद्योगों में गुणवत्तापूर्ण मानव संसाधन उपलब्ध कराता है।
मंत्री ने सीएसटीएस, भोपाल की अत्याधुनिक तकनीकी प्रयोगशालाओं, प्रशिक्षण सुविधाओं एवं व्यवहारिक शिक्षा संरचना का विस्तार से अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न तकनीकी कोर्सों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं, आकांक्षाओं और तकनीकी दक्षता के बारे में जानकारी प्राप्त की.आधुनिक तकनीक आधारित प्रशिक्षण केवल उद्योगों की उत्पादकता ही नहीं बढ़ाता, बल्कि श्रमिकों की सुरक्षा और दक्षता को भी मजबूत करता है।
कार्यक्रम में सिपेट के संचालक डॉ. संदेश कुमार जैन, अधिकारी, प्रशिक्षक, प्रशिक्षणार्थी तथा श्रम मंत्रालय से जुड़े प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
