Share This Article

रायपुर, 18 नवम्बर 2026 / ETrendingIndia / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 16 नवंबर को जशपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में आम नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और मांगें सुनीं। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने इलाज के लिए आर्थिक सहायता, पेंशन सहित व्यक्तिगत और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर आवेदन सौंपे।


मुख्यमंत्री ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों की मांगों और समस्याओं पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों के साथ संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।


Share This Article
Advertisement Carousel