रायपुर 22 जनवरी 2026/ ETrendingIndia / CSIR – Central Leather Research Institute invites applications for various posts / CSIR CLRI भर्ती , चेन्नई स्थित सीएसआईआर–केंद्रीय चर्म अनुसंधान संस्थान (CSIR-CLRI) ने विभिन्न 13 प्रशासनिक पदों पर भर्ती के लिए योग्य भारतीय नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया हैं।
इस भर्ती के अंतर्गत कनिष्ठ आशुलिपिक, कनिष्ठ सचिवालय सहायक (सामान्य/भंडार एवं क्रय/वित्त एवं लेखा) तथा मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) के कुल 13 पद भरे जाएंगे।
पदों के अनुसार वेतन स्तर लेवल-1 से लेवल-4 तक निर्धारित है, जिसमें प्रारंभिक कुल मासिक वेतन लगभग 35,973 रुपये से 53,628 रुपये तक है। आवेदन करने के लिए आयु सीमा पदानुसार 25 वर्ष से 28 वर्ष तक रखी गई है, जबकि आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 22 फरवरी 2026 है।
भर्ती से संबंधित विस्तृत योग्यता, चयन प्रक्रिया और अन्य शर्तों की जानकारी के लिए उम्मीदवार सीएसआईआर-सीएलआरआई की आधिकारिक वेबसाइट http://www.clri.org
देख सकते हैं।
