the Research Entrance Test the Research Entrance Test
Share This Article

रायपुर, 29 अक्टूबर 2026/ ETrendingIndia / नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जॉइंट CSIR- यूजीसी नेट दिसंबर के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

परीक्षा पांच साइंस विषयों में होगी। इनमें केमिकल साइंसेज, अर्थ- एटमॉस्फेरिक ओशन एंड प्लैनेटरी साइंसेज, लाइफ साइंसेज, मैथमेटिकल साइंसेज और फिजिकल साइंसेज शामिल हैं।

सामान्य फीस के साथ 5 नवंबर तक आवेदन किया जा सकता है। परीक्षा 19, 22 और 27 दिसंबर को कम्प्यूटर आधारित होगी। परीक्षा सुबह 9 से 12 बजे और दूसरी दोपहर 3 से 6 बजे तक दो शिफ्ट में होगी। वेबसाइट esinet.nta.nic.in माध्यम से किया जा सकता है।


Share This Article