Share This Article रायपुर, 29 अक्टूबर 2026/ ETrendingIndia / चेन्नई में स्थित भारतीय समुद्री विश्वविद्यालय (आईएमयू) में पढ़ाई सिर्फ मर्चेंट नेवी तक सीमित नहीं है। यहां छात्र जहाज बनाने, उनकी डिजाइन तैयार करने और बंदरगाहों के कामकाज की पढ़ाई भी कर सकते हैं। साल 2008 में स्थापित इस केंद्रीय यूनिवर्सिटी में समुद्री क्षेत्र से जुड़े कई कोर्स मौजूद हैं। इनमें मरीन इंजीनियरिंग, जहाज चलाने की तकनीक, जहाज निर्माण और बंदरगाह प्रबंधन शामिल हैं। समुद्री कानून, सुरक्षा और पर्यावरण से जुड़े विषय भी पढ़ाए जाते हैं। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक दुनिया का 80% व्यापार समुद्री रास्तों से होता है। बीआईएमसीओ-आईसीएस की 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया को नाविक उपलब्ध कराने में भारत दूसरे स्थान पर है। Share This Article Post navigation रिसर्च प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन 5 नवंबर तक