Junior Research Fellowship
Junior Research Fellowship
Share This Article

रायपुर, 13 जुलाई 2026/ ETrendingIndia / “Combat Vehicles Research and Development Establishment, Chennai invites applications for 16 posts of Junior Research Fellowship.” CVRDE JRF भर्ती 2026 , रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत युद्धक वाहन अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान (CVRDE), अवाड़ी (चेन्नई) ने वर्ष 2026 के लिए जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के 16 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं।

यह भर्ती मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन तथा कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विषयों के लिए की जाएगी।

पदों का विवरण

मैकेनिकल इंजीनियरिंग : 7 पद
इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स : 2 पद
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन : 5 पद
कंप्यूटर साइंस : 2 पद

फेलोशिप और अवधि

चयनित अभ्यर्थियों को प्रति माह 37,000 रुपये फेलोशिप मिलेगी। फेलोशिप की अवधि प्रारंभ में दो वर्ष होगी, जिसे नियमों के अनुसार बढ़ाया जा सकता है।

आयु सीमा

सामान्य वर्ग : 28 वर्ष
ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) : 31 वर्ष
एससी/एसटी : 33 वर्ष

आवेदन प्रक्रिया

इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ पीडीएफ फॉर्मेट में आवेदन [email protected] भेजना होगा।

आवेदन रोजगार समाचार में विज्ञापन प्रकाशित होने की तिथि से 21 दिनों के भीतर जमा करना होगा। यह विज्ञापन रोजगार समाचार के 4- 10 जुलाई 2026 अंक में प्रकाशित हुआ है.

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।