रायपुर, 12 जुलाई 2026/ Textile Jobs: Direct recruitment for 29 posts at the Weavers’ Service Centre…! A job opportunity without an exam.
Textile Jobs : भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के अंतर्गत बुनकर सेवा केंद्र, खानापारा (गुवाहाटी) ने 29 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती सामान्य केंद्रीय सेवा, ग्रुप ‘C’ के गैर-राजपत्रित और गैर-मंत्रालयी पदों के लिए होगी।
किन पदों पर होगी भर्ती
कनिष्ठ बुनकर, कनिष्ठ छपाईकार, कनिष्ठ सहायक (बुनाई), कनिष्ठ सहायक (प्रसंस्करण), परिचालक (बुनाई) और बढ़ई के पद शामिल हैं।
अंतिम तिथि
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि रोजगार समाचार में विज्ञापन प्रकाशित होने की तिथि से 45 दिन की है। इस संबंध में संस्था की वेबसाइट www.handlooms.nic.in का अवलोकन किया जा सकता है। यह विज्ञापन रोजगार समाचार के 20-26 जून 2026 अंक में प्रकाशित हुआ है।
