Share This Article रायपुर, 05 नवंबर 2026 / ETrendingIndia / देशभर में बढ़ते साइबर अपराधों के खिलाफ हैदराबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अक्टूबर 2026 में सात राज्यों में छापेमारी कर 55 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार लोगों को करीब 50 लाख रुपये वापस भी दिलाए। इस दौरान 129 एफआईआर दर्ज की गईं। ट्रेडिंग और ओटीपी फ्रॉड में सबसे ज्यादा आरोपी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त एम. श्रीनिवासुलु के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में 20 ट्रेडिंग धोखाधड़ी और 10 ओटीपी फ्रॉड से जुड़े हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया अपराध के सात, निवेश और व्यावसायिक धोखाधड़ी के चार-चार तथा डिजिटल अरेस्ट और एपीके फ्रॉड के तीन-तीन आरोपी पकड़े गए। महाराष्ट्र और तेलंगाना से 16-16 गिरफ्तार पुलिस ने महाराष्ट्र और तेलंगाना से 16-16, आंध्र प्रदेश से 9, गुजरात से 7, दिल्ली से 5 तथा हरियाणा और उत्तर प्रदेश से एक-एक आरोपी गिरफ्तार किया। इनके पास से 37 मोबाइल फोन, 10 डेबिट-क्रेडिट कार्ड, आठ चेकबुक और छह बैंक पासबुक जब्त की गईं। 1930 पर करें साइबर ठगी की शिकायत पुलिस ने लोगों को फर्जी निवेश योजनाओं, संदिग्ध एपीके फाइल और डिजिटल अरेस्ट के नाम पर होने वाली ठगी से सतर्क रहने की सलाह दी है। साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें। Share This Article Post navigation 8वें वेतन आयोग का एक साल पूरा…! अब कब बढ़ेगी केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी ? जानें पूरा अपडेट…