Share This Article रायपुर, 18 अगस्त 2026/ ETrendingIndia / छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 02 अक्टूबर 2026 तक प्रदेशभर में चलाए जा रहे व्यापक साइबर जागृति अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक धमतरी भावना पांडेय के निर्देशन में जिले में साइबर जागरूकता गतिविधियों को व्यापक रूप से संचालित किया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं जिले के सभी अनुभागों के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना एवं चौकी स्तर पर पुलिस टीमों द्वारा स्कूलों, शैक्षणिक संस्थानों एवं आम नागरिकों के बीच पहुंचकर साइबर सुरक्षा का संदेश दिया जा रहा है।अभियान का उद्देश्य नागरिकों, विशेषकर विद्यार्थियों एवं युवाओं को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के लिए प्रेरित करना तथा ऑनलाइन ठगी की घटनाओं को रोकने के लिए जनभागीदारी बढ़ाना है।स्कूलों में पहुंची पुलिस, विद्यार्थियों को बताए साइबर सुरक्षा इसी क्रम में जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में विशेष साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ह्रञ्जक्क फ्रॉड, फेक लिंक, फर्जी ्यङ्घष्ट अपडेट, बैंकिंग फ्रॉड, सोशल मीडिया फ्रॉड, फर्जी लॉटरी एवं गिफ्ट मैसेज सहित साइबर अपराधों के तरीकों के बारे में जानकारी दी। सभी थाना क्षेत्रों के अंतर्गत विभिन्न स्कूलों में आयोजित साइबर जागरूकता कार्यक्रमों में लगभग 4,000 विद्यार्थी एवं शिक्षकगण शामिल हुए। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा विद्यार्थियों को साइबर अपराध के बढ़ते स्वरूप, ऑनलाइन ठगी के तरीके एवं उससे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से समझाया गया कि साइबर अपराधी किस प्रकार बैंक अधिकारी, पुलिस अधिकारी, रिश्तेदार अथवा अन्य परिचित बनकर लोगों को विश्वास में लेते हैं और ह्रञ्जक्क, क्कढ्ढहृ, पासवर्ड, बैंक डिटेल, ्यङ्घष्ट एवं अन्य गोपनीय जानकारी हासिल कर बैंक खातों से रकम उड़ा लेते हैं। साथ ही विद्यार्थियों को स्वयं सतर्क रहने तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों को दिए गए साइबर सुरक्षा के 3 महत्वपूर्ण मंत्रबैंक, पुलिस, कंपनी अथवा किसी भी संस्था का अधिकारी बनकर कोई ह्रञ्जक्क मांगे तो भी उसे साझा न करें।अनजान लिंक पर क्लिक न करें,फ्री गिफ्ट, लॉटरी, पुरस्कार, नौकरी, ्यङ्घष्ट अपडेट अथवा अन्य लालच वाले संदिग्ध लिंक से सावधान रहें।ठगी होते ही तत्काल 1930 पर सूचना दें साइबर ठगी की स्थिति में घबराएं नहीं, तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत करें तथा परिजनों और पुलिस को भी जानकारी दें। जागरूकता की एक सेल्फी से जन-जन तक पहुंचेगा साइबर सुरक्षा का संदेश कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को जागरूकता की एक सेल्फी अभियान के बारे में भी जानकारी दी गई। उन्हें साइबर अपराध के विरुद्ध जागरूकता का संदेश अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने साइबर अपराध मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने का संकल्प लिया।मैं जागरूक हूँ, आप भी जागरूक बनें। छत्तीसगढ़ पुलिस के ‘साइबर जागृति अभियानÓ से जुडें। जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में आयोजित हुए जागरूकता कार्यक्रमथाना सिटी कोतवाली – शिव सिंह वर्मा हायर सेकेंडरी स्कूल, धमतरीथाना अर्जुनी – स्वामी आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, आमदीथाना भखारा – उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पचपेड़ीथाना मगरलोड – शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला, मगरलोडथाना नगरी – पीएम श्री श्रृंगी ऋषि इंग्लिश मीडियम स्कूल, नगरीथाना बोराई – हाई स्कूल, बोराईथाना कुरूद – हायर सेकेंडरी स्कूल, ग्राम गुदगुदाथाना दुगली – शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दुगलीथाना केरेगांव – हायर सेकेंडरी स्कूल, छूही एवं आवासीय विद्यालय, पथरीडीहथाना रुद्री – शासकीय माध्यमिक विद्यालय, रुद्रीचौकी अकलाडोंगरी – शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अकलाडोंगरीचौकी करेली बड़ी – ग्राम बेलोदी हाई स्कूलथाना सिहावा – हायर सेकेंडरी स्कूल, ग्राम सांकराचौकी बिरेझर – हायर सेकेंडरी स्कूल, ग्राम मड़ेली 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चलेगा व्यापक अभियानसाइबर जागृति अभियान 15 अगस्त से 02 अक्टूबर 2026 तक निरंतर संचालित किया जाएगा। इस दौरान जिले में विभिन्न वर्गों—विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, ग्रामीणों, श्रमिकों एवं आम नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। धमतरी पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि अपनी बैंकिंग एवं व्यक्तिगत जानकारी किसी से साझा न करें, मजबूत पासवर्ड एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाएं, संदिग्ध कॉल/मैसेज/लिंक से सावधान रहें और किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल 1930 पर शिकायत करें।धमतरी पुलिस का संदेश- साइबर अपराध से बचाव का सबसे मजबूत हथियार है जागरूकता।जागरूक बनें, सुरक्षित रहें और दूसरों को भी जागरूक करें। Share This Article Post navigation सोलर प्लांट में गोलियां चलाकर मचाया आतंक, हथियार समेत आरोपी गिरफ्तार Police Transfer : बलौदाबाजार पुलिस में बड़ा फेरबदल…! 36 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले