Share This Article

रायपुर, 11 नवंबर 2026 / ETrendingIndia / दक्षिण पूर्व रेलवे ने वर्ष 2026-27 के लिए खेल कोटे के तहत 54 खिलाड़ियों की भर्ती निकाली है।

इसमें ग्रुप-सी के लेवल-1, लेवल-2/3 और लेवल-4/5 के पद शामिल हैं। विभिन्न खेलों में प्रतिभा दिखाने वाले भारतीय नागरिक 31 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती में पुरुष और महिला दोनों खिलाड़ियों को अवसर दिया गया है।

तीन श्रेणियों में 54 पदों पर होगी भर्ती

  • लेवल-4/5 : 5 पद
  • लेवल-2/3 : 16 पद
  • लेवल-1 : 33 पद

इन खेलों में मिलेंगे अवसर

भर्ती में एथलेटिक्स, तीरंदाजी, हॉकी, टेबल टेनिस, भारोत्तोलन, साइक्लिंग, जिम्नास्टिक्स, राइफल शूटिंग, बाल बैडमिंटन, क्रिकेट, फुटबॉल, गोल्फ, कबड्डी, वॉलीबॉल और वाटर पोलो सहित विभिन्न खेल शामिल हैं।

आयु सीमा

1 जनवरी 2027 को अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए। यानी अभ्यर्थी का जन्म 2 जनवरी 2002 से पहले और 1 जनवरी 2009 के बाद नहीं होना चाहिए। आयु सीमा में छूट का प्रावधान नहीं है।

खेल उपलब्धियों के आधार पर चयन

अभ्यर्थियों की पात्रता का निर्धारण संबंधित पद के वेतन स्तर और खेल उपलब्धियों के आधार पर होगा। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन को निर्धारित मानकों के अनुसार महत्व दिया जाएगा।

यहां करें ऑनलाइन आवेदन

इच्छुक अभ्यर्थी दक्षिण पूर्व रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.rreser.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। खेल प्रमाणपत्र, शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी दस्तावेजों से संबंधित विस्तृत जानकारी भर्ती अधिसूचना में देखी जा सकती है।


Share This Article
Advertisement Carousel