Share This Article रायपुर, 11 नवंबर 2026 / ETrendingIndia / राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड (NFDB) ने चार विभिन्न पदों पर सलाहकारों की नियुक्ति के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। इन पदों पर अनुबंध के आधार पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 13 नवंबर 2026 को हैदराबाद स्थित NFDB कार्यालय में आयोजित वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। साक्षात्कार सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा। इन 4 पदों पर होगी नियुक्ति एफआईडीएफ निगरानी एवं मूल्यांकन विशेषज्ञ (मत्स्यपालन) – 1 पद एफआईडीएफ निगरानी सहायक – 1 पद सलाहकार ग्रेड-1 (तकनीकी) – 1 पद सलाहकार ग्रेड-II (तकनीकी) – 1 पद अलग-अलग शहरों में मिलेगी पोस्टिंग चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति मत्स्यपालन विभाग, नई दिल्ली तथा NFDB के क्षेत्रीय केंद्रों में की जाएगी। इनमें पटना (बिहार) और भुवनेश्वर शामिल हैं। योग्यता और आवेदन की जानकारी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, पात्रता की शर्तें और आवेदन फॉर्म की जानकारी विस्तृत अधिसूचना में दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी NFDB की विस्तृत भर्ती अधिसूचना देखकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार इंटरव्यू में शामिल हों। Share This Article Post navigation दक्षिण पूर्व रेलवे में खिलाड़ियों के लिए 54 पदों पर भर्ती, 10वीं पास से लेकर उच्च योग्यताधारी कर सकते हैं आवेदन RTI के तहत स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया होगी… सरल, पारदर्शी और सुव्यवस्थित…निर्धारित दूरी के भीतर प्रवेश के लिए मिलेगी प्राथमिकता… 25 प्रतिशत से अधिक आवेदन होने पर लॉटरी से होगा चयन