Share This Article

रायपुर, 11 नवंबर 2025 / ETrendingIndia / Dattopant Thengadi Jayanti: Discussion on Swadeshi and Self-reliant India / दत्तोपंत ठेंगड़ी जयंती 2025 , साहित्य अकादमी एवं स्वावलंबी भारत अभियान के संयुक्त तत्वावधान में दत्तोपंत ठेंगड़ी जयंती के अवसर पर “स्वदेशी एवं आत्मनिर्भरता” विषय पर एक दिवसीय व्याख्यान एवं परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सिविल लाइंस स्थित नवीन विश्राम गृह के कन्वेंशन हॉल में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्वदेशी आंदोलन के प्रणेता और आत्मनिर्भर भारत के चिंतक दत्तोपंत ठेंगड़ी जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। पहले सत्र में “आत्मनिर्भर भारत निर्माण में युवाओं की भूमिका” विषय पर ऑर्गेनाइजर पत्रिका के संपादक एवं विचारक श्री प्रफुल्ल केतकर ने मुख्य वक्ता के रूप में उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि भारत का भविष्य तभी उज्ज्वल होगा जब युवा स्वदेशी विचार और स्थानीय नवाचार को अपनाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वालंबी भारत अभियान के प्रांत समन्वयक श्री जगदीश पटेल और साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष श्रीशांक शर्मा ने की अपील की।

दूसरे सत्र में “दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के विचारों की प्रासंगिकता” पर चर्चा हुई। इसमें श्री भास्कर राव किंडेंकर सहित अन्य वक्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. राजेंद्र दुबे ने की। उन्होंने कहा अगर भारत को मजबूत और विकसित देश बनाना है तो स्वदेशी, स्वालंबन और आत्मनिर्भरता केवल जरूरत नहीं बल्कि तीव्र आवश्यकता है.

कार्यक्रम के समापन सत्र में 3 पी एसोसिएट्स कोलकाता के मैनेजिंग पार्टनर तथा मोटिवेशनल स्पीकर श्री अजय अग्रवाल ने अनेक रोचक उदाहरणों, गीत संगीत और खेल गतिविधियों के माध्यम से अपने द्वारा खुद बनाए गए सीमाओं को तोड़कर कैलकुलेटेड रिस्क लेते हुए और नवाचार को अपनाते हुए उद्यमी बनने का आह्वान किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता अपेक्स बैंक के अध्यक्ष श्री केदार गुप्ता ने की। संपूर्ण कार्यक्रम में स्वदेशी अर्थव्यवस्था, आत्मनिर्भरता और स्वावलंबी भारत के निर्माण पर जोर दिया गया