रायपुर 1 अप्रैल 2026/ ETrendingIndia / 400 posts of Danger Building Worker (DBW) in Ordnance Factory Chanda / DBW भर्ती 2026 चांदा , महाराष्ट्र के चंद्रपुर स्थित Ordnance Factory Chanda ने संविदा आधार पर डेंजर बिल्डिंग वर्कर (DBW) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती Munitions India Limited के अंतर्गत की जा रही है।
पदों का विवरण
कुल 400 पद भरे जाएंगे। इनमें अनारक्षित 162, ओबीसी 108, एससी 60, एसटी 30 और ईडब्ल्यूएस 40 पद शामिल हैं।
वेतन और अवधि
चयनित उम्मीदवारों को लगभग 19,900 रुपये प्रतिमाह (डीए अतिरिक्त) वेतन दिया जाएगा। नियुक्ति शुरुआत में एक वर्ष के लिए होगी, जिसे अधिकतम चार साल तक बढ़ाया जा सकता है।
योग्यता
उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में एनएसी (NAC) प्रमाणपत्र होना जरूरी है। फीडर ट्रेड के अंतर्गत आईएमसीपी, एमएमसीपी, एलएसीपी ,पीपीओ ,फिटर जनरल, मशीनिष्ट, टर्नर, शीट मेटल वर्कर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, बायलर अटेंडेंट ,मैकेनिक इंडस्ट्रियल ,इलेक्ट्रॉनिक्स, रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग मेकनिक शामिल हैं.
आयु सीमा
आवेदन के लिए आयु 18 से 40 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
आवेदन प्रक्रिया
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट munitionsindia.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि विज्ञापन प्रकाशित होने के 21 दिन के भीतर निर्धारित की गई है। यह विज्ञापन रोजगार समाचार के 28 मार्च- 3 अप्रैल 2026 अंक में प्रकाशित हुआ है।
