Share This Article मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। दिल्ली सरकार ने सरकारी मेडिकल संस्थानों में MBBS, PG और DNB की क्षमता बढ़ाने का रोडमैप तैयार किया है। प्रस्ताव लागू होने पर दिल्ली में मेडिकल शिक्षा के लिए कुल 408 नई सीटें उपलब्ध हो सकती हैं। इनमें 300 MBBS और 103 PG/DNB सीटें शामिल हैं। MBBS की 300 सीटें बढ़ाने की तैयारी योजना के तहत डॉ. बी.एस.ए. मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में MBBS सीटें 125 से बढ़ाकर 200 करने का प्रस्ताव है। इससे अकेले इस संस्थान में 75 सीटों की बढ़ोतरी होगी। PG और DNB में भी बढ़ेंगे अवसर PG शिक्षा का विस्तार भी प्रस्तावित है। मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज (MAMC) में PG सीटें 260 से बढ़ाकर 295 करने की योजना है। इसके अलावा बीएसए मेडिकल कॉलेज में नए PG पाठ्यक्रम शुरू करने का प्रस्ताव है। मेडिकल शिक्षा की क्षमता बढ़ाने पर जोर दिल्ली सरकार का यह रोडमैप सरकारी संस्थानों में मेडिकल शिक्षा की क्षमता बढ़ाने और भविष्य में डॉक्टरों की उपलब्धता मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। हालांकि नई सीटों पर अंतिम मंजूरी संबंधित नियामकीय प्रक्रियाओं के बाद होगी। NMC ने 2026-27 के लिए देशभर की MBBS सीटों का नया सीट मैट्रिक्स भी जारी किया है। Share This Article Post navigation NTA में बड़ा बदलाव : 600 विशेषज्ञ हटाए गए… प्रश्नपत्रों की सुरक्षा होगी मजबूत 20 किमी के दायरे वालों के लिए बड़ी राहत…! 121 टोल प्लाजा पर डिजिटल FASTag लोकल पास…